विवेक यात्रा: स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के 50+ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
![]() |
| विवेक यात्रा: स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के 50+ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर विवेक यात्रा (स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रश्नोत्तरी) 1. स्वामी विवेकानन्द के पूर्वजों का मूल निवास पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के किस ग्राम में था? उ. डेरटोना। 2. स्वामी विवेकानन्द के उन पूर्वज का नाम क्या था जो सर्वप्रथम कोलकाता में बसे? उ. श्री राम निधि दत्त। 3. विवेकानन्द जी के जन्म के समय उनका परिवार किस मोहल्ले में रहता था? उ. शिमुलिया या शिमला। 4. जिस घर में स्वामी विवेकानन्द का जन्म हुआ, वह उनके परदादा ने बनवाया था। उनका नाम बताइये। उ. श्री राम मोहन दत्त। 5. स्वामी जी के पैतृक घर में दुर्गा पूजा के पूर्व देवी को जगाने के निमित्त बने कक्ष को किस नाम से पुकारते थे? उ. बोधन घर। 6. स्वामी विवेकानन्द के एक पूर्वज श्री दुर्गाप्रसाद ने बीस-बाईस वर्ष की आयु में संन्यास ग्रहण कर लिया था। ये स्वामी जी के रिश्ते में क्या लगते थे? उ. दादाजी। 7. श्री दुर्गा प्रसाद दत्त की पत्नी श्यामा सुन्दरी अत्यन्त विदुषी थीं। उन्होंने एक काव्य-ग्रंथ की रचना की थी। उस ग्रंथ का नाम क्या था? उ. गंगा भक्ति तरंगिणी। 8. स्वामी विवेकानन्द के पिताजी का नाम क्या था? उ. श्री विश्वनाथ दत्त। 9. स्वामी विवेकानन्द की माताजी का नाम बताइये। उ. भुवनेश्वरी देवी। 10. नौका से शिशु विश्वनाथ के गिरने पर बिना तैरना जाने भी माता नदी में कूद पड़ीं और शिशु का हाथ पकड़कर जलधारा में बहने लगीं। इसे देख नाव में सवार कविराज ने माता श्यामा सुन्दरी के बाल पकड़ तैरते हुए साहस के साथ दोनों को बचा लिया। उन कविराज का नाम बताइये। उ. कविराज उमापद गुप्त। 11. स्वामी विवेकानन्द के नानाजी का नाम क्या था? उ. नन्दलाल बसु। 12. स्वामी विवेकानन्द के पिताजी द्वारा लिखित दो पुस्तकों के नाम बताइये। उ. सुलोचना तथा शिष्टाचार पद्धति। 13. स्वामी जी के पिताजी ने आशुतोष धर के साथ ‘धर और दत्त’ नाम से किस कार्य के लिए कार्यालय खोला था? उ. अटॉर्नी का काम। 14. स्वामी जी के पिताजी ने बाल विधवाओं के पुनर्विवाह की विधि का समर्थन किया था। यह विधि किसने प्रवर्तित की थी? उ. विद्या सागर जी ने। 15. स्वामी जी के पिताजी के पुस्तकालय में ‘बैरट’ उपाधिधारी किसी लेखक का अनूदित ग्रंथ प्राप्त हुआ। उस ग्रंथ का नाम बताइये। उ. श्रीमद्भागवत। 16. कभी ब्राह्म भाव से प्रभावित स्वामी विवेकानन्द ने निरामिष भोजन करना शुरू कर दिया। तब यह बात किसने कही— “उसके चौदह पुरखे घोड़े-सैवार खाते आए हैं और अभी वह ब्रह्म दैत्य बना है—मछली नहीं खाएगा”? उ. विश्वनाथ दत्त ने। 17. किसी का भी कष्ट देखने पर वे व्यथित होकर बिना किसी संकोच के सहायता करते थे। इसलिए मोहल्ले के लोग विश्वनाथ दत्त को क्या कहते थे? उ. दाता विश्वनाथ। 18. विश्वनाथ दत्त के लिए यह किसने लिखा है कि— “दीन-दुःखियों को दान देना जैसे उनका एक रोग था”? उ. महेन्द्र नाथ दत्त ने। 19. “मनुष्य जीवन कितना दुःखपूर्ण है, तू अभी क्या समझेगा? जब समझेगा, तब उस दुःख से कुछ समय के लिए छुटकारा पाने के लिए जो लोग नशा करते हैं, उन्हें तू दया की दृष्टि से देखने लगेगा।” विश्वनाथ दत्त के दान का नशेड़ियों द्वारा दुरुपयोग के संकेत पर विश्वनाथ दत्त ने ये वाक्य किससे कहे थे? उ. स्वामी विवेकानन्द से। 20. भुवनेश्वरी देवी ने भी सुमधुर कण्ठ पाया था। वह मुख्यतः कौनसे गीत गाती थीं? उ. कृष्ण यात्रा के गीत। 21. “नरेन बाबू ने आज अपनी माँ से ऐसी-ऐसी बातें कही हैं” और इसके आगे कहे गए कटु शब्द लिख दिए। दीवार पर यह किसने लिखा था? उ. विश्वनाथ दत्त ने। 22. संसार में किस प्रकार का आचरण करना उचित है? इस प्रकार का प्रश्न पूछ कर पूछने पर विश्वनाथ दत्त ने संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित उत्तर दिया। वह उत्तर क्या था? उ. “कभी भी किसी विषय में झूठ मत बोलो।” 23. भुवनेश्वरी देवी के नाम से एक मुस्लिम जमादार ने जमींदारी करवा दी। मुस्लिम एजेंट ने आकर कहा कि वे अत्यन्त गरीब हैं, मालगुजारी नहीं दे सकेंगे। तब भुवनेश्वरी देवी ने क्या कहा? उ. मालगुजारी माफ। 24. “बेटा, यदि तुमसे गलती नहीं हुई है, तो इससे क्या आता-जाता है? फल चाहे जो भी क्यों न हो, जिसे सच समझते हो उसे ही सदैव करते जाना। सम्भवतः कई बार इसके लिए अनुचित और अप्रिय फल भोगना पड़ेगा, किन्तु फिर भी सत्य का कभी त्याग नहीं करना।” स्कूल के शिक्षक द्वारा अनुचित दण्ड देने की बात सुनकर अपने पुत्र से यह बात किसने कही? उ. भुवनेश्वरी देवी ने। 25. अपने ज्ञान के सम्बन्ध में स्वामी विवेकानन्द ने कई बार गर्व के साथ क्या घोषणा की थी? उ. “अपने ज्ञान के विकास के लिए मैं अपनी माँ का ऋणी हूँ।” 26. स्वामी विवेकानन्द का अपने भाई-बहनों में कौनसा क्रमांक था? उ. छठा। 27. स्वामी विवेकानन्द की जन्म तिथि व वर्ष बताइये। उ. 12 जनवरी 1863 ई. 28. स्वामी विवेकानन्द के जन्म को, उनकी माँ किस देवता का अनुग्रह मानती थीं? उ. काशी के वीरेश्वर शिव का। 29. स्वामी विवेकानन्द का जन्म किस वार को हुआ था? उ. सोमवार को। 30. “यह बिल्कुल वही............... है। माया को काट नहीं सका, इसी से फिर पौत्र होकर जन्मा है।” नवजात शिशु की किससे शारीरिक समानता के कारण ऐसा कहा गया था? उ. दुर्गा प्रसाद दत्त से। 31. माता भुवनेश्वरी देवी ने अपने पुत्र का नाम क्या रखा था? उ. वीरेश्वर। 32. स्वामी विवेकानन्द को बचपन में घर में किस संक्षिप्त नाम से बुलाते थे? उ. बिले। 33. विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द का क्या नाम लिखाया गया था? उ. नरेन्द्र नाथ दत्त। 34. “बहुत प्रार्थना कर शिव से एक पुत्र माँगा था, किन्तु उन्होंने एक दूत भेज दिया है।” माता ने किस कारण से ऐसा कहा? उ. पुत्र की शरारतें व क्रोध देखकर। 35. पुत्र को शान्त करने का माता ने एक अनूठा तरीका निकाला। वे उसके सिर पर पानी उण्डेलते हुए ‘शिव-शिव’ उच्चारण करतीं। वे दूसरा उपाय क्या करती थीं? उ. कहतीं—यदि शरारत करोगे तो शिव तुम्हें कैलाश नहीं जाने देंगे। 36. दरवाजे पर आवाज आई—“नारायण हरि!” आगन्तुक ने कपड़े की माँग की। नरेन ने तुरन्त क्या किया? उ. अपनी नई पहनी धोती उतार कर दे दी। 37. स्वामी विवेकानन्द की दो बड़ी बहनों के नाम बताइये। उ. हरमोहीनी व स्वर्णमयी। 38. उसके गले में माला पहनाकर, माथे पर सिंदूर लगाकर और शरीर पर हाथ फेरकर नरेन किसके साथ मीठी बातें किया करते थे? उ. गाय के साथ। 39. नरेन बाजार से एक मिट्टी की युगल मूर्ति लाए। उसे सीढ़ीघर में स्थापित कर ध्यान करने बैठ गए। ध्यान इतना गहरा था कि कक्ष का दरवाजा तोड़ने पर भी ध्यान भंग नहीं हुआ। वह युगल मूर्ति किसकी थी? उ. सीता-राम की। 40. “अरे नरेन, लगता है आज भगवान के कार्य से हनुमान कहीं दूसरी जगह गए हैं, इसी से तू उन्हें देख नहीं पाया।” घर के बुजुर्ग ने यह कहकर सांत्वना दी। कथा वाचक के कथन को सुनकर नरेन हनुमान जी को कहाँ ढूँढने गए थे? उ. कदली वन (केले की बाड़ी) में। 41. बचपन में एक दिन नरेन एक गेरुआ वस्त्र को कौपीन की भाँति लपेटकर घूमने लगा। यह देखकर माँ ने पूछा, “यह क्या?” तो नरेन ने क्या उत्तर दिया? उ. मैं शिव हो गया हूँ। 42. बड़ों से सुना था कि ध्यान-निमग्न ऋषि-मुनियों की जटाएँ बरगद की तरह बढ़कर धरती में प्रविष्ट हो जाती हैं। नरेन ने भी ध्यान लगाया, बीच-बीच में आँखें खोलकर देखता भी रहा पर जटाएँ नहीं बढ़ीं तो माँ के पास जाकर कहा, “कहो, ध्यान तो किया, जटा कहाँ हुई?” माँ ने क्या कहा? उ. एकाध घंटा या एकाध दिन में नहीं होती, कई दिन लगते हैं। 43. नरेन सोने के लिए आँख मूँदते ही अपनी भौंहों के बीच किसका दर्शन करते थे? उ. ज्योति-बिन्दु का। Read also:हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी में 44. पिता के बैठक कक्ष में जाति अनुसार कई हुक्के रखे थे। नरेन उनमें से प्रत्येक हुक्के के मुँह लगाकर ‘गुड़-गुड़’ करने लगे, लेकिन कुछ भी अघटित नहीं घटा। अचानक पिताजी ने भीतर प्रवेश कर पूछा, “अरे, क्या कर रहे हो?” पुत्र ने क्या उत्तर दिया? उ. “देख रहा हूँ कि जाति नहीं मानने पर क्या होता है।” 45. गिरने के फलस्वरूप नरेन की दाहिनी आँख के ऊपर थोड़ा सा कट गया था एवं वह दाग आजीवन बना रहा। नरेन कहाँ से गिर गया था? उ. सीढ़ियों से। 46. नरेन के गिरने पर लगी चोट के सम्बन्ध में ये उद्गार किसने प्रकट किए—“यदि उस दिन इस तरह उसकी शक्ति कम नहीं हो जाती, तो वह इस संसार को बिल्कुल उलट-पुलट कर रख देता।” उ. श्री रामकृष्ण परमहंस ने। 47. एक बाल साथी घोड़ा गाड़ी के नीचे आने ही वाला था। लोग चिल्ला रहे थे, “गया, गया!” तभी नरेन ने अविलम्ब दौड़कर उसे हाथ पकड़ किनारे खींच लिया और वह बच गया। माँ ने घटना सुनकर क्या कहा? उ. “बेटा, यही तो मनुष्य की तरह का कार्य है। सर्वदा इसी प्रकार मनुष्य होने की चेष्टा करना।” 48. उस जंगी जहाज का नाम क्या था जिसे देखने के लिए नरेन ने युक्ति से अनुज्ञा पत्र प्राप्त किया था? उ. सिरापिस। 49. एक बार घर के समीप गायकों के एक दल द्वारा एक ग्रंथ के पद-विशेष को गाने के समय कई पंक्तियाँ भूल जाने से अशुद्ध रूप से गाने पर नरेन ने उन पदों का शुद्ध उद्धरण देकर उन लोगों से आदर तथा मिठाइयाँ प्राप्त की। वे किस ग्रंथ के पदों का गायन कर रहे थे? उ. रामायण। 50. पितामह ने मृत्यु शय्या पर नरेन से महाभारत का पाठ सुनकर कहा—“भाई, समय आने पर तुम निश्चय ही बड़े आदमी बनोगे।” इन आशीर्वाद देने वाले पितामह का नाम बताइये। उ. काली प्रसाद दत्त। 51. बंगला वर्ण परिचय तथा प्यारी चरण सरकार की अंग्रेजी फर्स्ट बुक का अध्ययन नरेन को किसने कराया? उ. माँ भुवनेश्वरी देवी ने। 52. नरेन को बचपन में पुरुषों की नामावली, देवी-देवताओं के स्तोत्र और मुग्धबोध व्याकरण के सूत्र मौखिक रूप से किसने सिखाये? उ. नृसिंह दत्त ने। |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks to feedback