Great4Study brings Travel Guides, Himachal Tourism, Study Tips, Career Updates and Educational Content in Hindi. Explore amazing places and useful knowledge in one place.

20 सित॰ 2026

अपमान किये जाने पर दुखी ना हो बल्कि उस अपमान का बदला दृढ संकल्प लेकर ले motivational story

अपमान किए जाने पर दुखी न हों

एक छोटी सी प्रेरणादायक कहानी तो चलिए शुरू करते है 

घटना आजादी से पहले की है। लाहौर का एक व्यक्ति दिल्ली के सरकारी ऑफिस में कर्मचारी था। एक दिन वह एक युवक को अपने साथ लाहौर से दिल्ली ले आया और उसे चीफ इंजीनियर के ऑफिस में बैठाकर स्वयं बाहर चला गया।

शिष्टाचार से अनजान वह युवक चीफ इंजीनियर की कुर्सी पर जाकर बैठ गया।

जब थोड़ी देर बाद चीफ इंजीनियर ऑफिस में आया तो अपनी कुर्सी पर किसी और को बैठे देखकर वह गुस्से से भड़क गया। उसने युवक को गालियां देते हुए कहा, “तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू मेरी कुर्सी पर बैठ गया? कौन है तू?”

युवक ने कहा, “सर! मैं लाहौर से इंजीनियर बनने आया हूँ।”

लेकिन चीफ इंजीनियर ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे धक्का देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया।

उस युवक ने इस अपमान से दुखी होकर हार नहीं मानी। उसने मन ही मन दृढ़ संकल्प किया कि एक दिन मैं चीफ इंजीनियर बनकर इसी कुर्सी पर जरूर बैठूंगा।

इसके बाद उसने कड़ी मेहनत शुरू कर दी। उसने अपनी पढ़ाई में पूरी मेहनत की और विश्वविद्यालय में टॉप किया। मेहनत के दम पर आखिरकार वह एक दिन चीफ इंजीनियर बन गया।

लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया, जब उसकी पोस्टिंग उसी जगह हुई, जहाँ कभी उसे अपमानित करके ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया था।

वह अपना पदभार ग्रहण करने ऑफिस पहुँचा। फिर उसने उस अधिकारी की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पूछा—

“क्या आपने मुझे पहचाना? मैं वही लड़का हूँ, जिसे आपने उस दिन गालियां देते हुए धक्का देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया था।”

वह युवक थे सर गंगा राम, जिन्हें बाद में ब्रिटिश सरकार के अफसर भी सम्मान से “सर गंगा राम” कहकर पुकारते थे।

कहानी से शिक्षा 

किसी के द्वारा किए गए अपमान से दुखी होकर हार मत मानिए। कभी-कभी यही अपमान हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बन जाता है।

अपमान का जवाब गुस्से से नहीं, अपनी सफलता से दीजिए।

हमारी वेबसाइट पर आपको कहानियाँ, IGNOU Notes हिंदी में, Himachal GK, HPSSC, SSC, Army, Police, HPBOSE आदि से जुड़े महत्वपूर्ण Questions & Answers और Study Material मिलते हैं।

अगर आप किसी सरकारी परीक्षा या Education से जुड़ी पढ़ाई और तैयारी कर रहे हैं, तो Great4Study की अन्य पोस्ट भी जरूर पढ़ें।

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks to feedback

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template