विश्व की प्राचीन सभ्यताएं -ancient world civilization in Hindi

 विश्व की प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ (Ancient World Civilizations in Hindi) | इतिहास एवं महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व की प्राचीन सभ्यताओं ने मानव इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, कानून, कला और प्रशासन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिस्र, सुमेर, बेबीलोन, यूनान, असीरिया और रोम जैसी सभ्यताओं ने आधुनिक विश्व की नींव रखी। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है।तो चलिए इन सभ्यताओं के बारे में विस्तार से जानते है।

विश्व की मुख्य प्राचीन सभ्यताएं

विश्व की प्राचीन सभ्यताएं  great4study.co.in

1. मिस्र की सभ्यता(Egyptian Civilization)

  • यह सभ्यता प्राचीन विश्व की अति विकसित सभ्यता थी. इस सभ्यता ने विश्व की अनेक सभ्यताओं को पर्याप्त रूप से प्रभावित किया।
  • इस सभ्यता का प्रारम्भ 3400ई. में हुआ.
  • मिस्र को नील नदी की देन कहा गया है. मिस्र के बीच में नील नदी बहती है और यह मिस्र की भूमि को बहुत उपजाऊ बनती है.
  • मिस्र के राजा को फराओ कहा जाता था। उसे ईस्वर का प्रतिनिधि तथा सूर्य देवता का पुत्र माना जाता था।
  • मिस्र के राजा की मृत्यु के बाद उसके मृत शरीर (ममी )को पिरामिडो अथवा अन्य शाही समाधियों में सुरक्षित रख दिया जाता था।
  • पिरामिड को बनाने का श्रेय फराओ जोशर व वजीर इमहोटेप को है।
  • भारत में प्रथम नगरीय सभ्यता का प्रतिनिधित्व करने वाली हड़प्पा सभ्यता इसी की समकालन थी।
  • कैलेंडर सर्व प्रथम यही तैयार हुआ था सूर्य घड़ी और जल घड़ी का प्रयोग सर्व प्रथम यही हुआ था।
  • मृतकों के शवों को सुरक्षित रखने के लिए शवों पर रासायनिक द्रव्यों का लेप लगाया जाता था ऐसे मृतक शरीर को ममी कहा जाता था।
  • शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम व्यवस्थित विद्यालय का प्रयोग मिस्र की सभ्यता में ही हुआ था और यही से अनयंत्र प्रचलित है।
2. सुमेरिया की सभ्यता (Sumarian Civilization)

  • सुमेरियनों ने एक बड़े ही सुसंगठित राज्य की स्थापना की थी।
  • धर्म एवं मंदिरो का विशिष्ट स्थान था।
  • प्रत्येक नगर राज्य का एक राजा था। जिसे पुरोहित या पतेषी कहा जाता था।
  • देव मंदिरो को जिगुरत कहा जाता था। राजा ही मंदिर का बड़ा पुरोहित होता था।
  • सुमेरियनों की महत्वपूर्ण देन लेखन कला है, उन्होंने एक लिपि का अविष्कार किया जिसे किल्ला कार लिपि कहा जाता था.
  • इसे तेज नोक वाली वस्तु से मिट्टी की पट्टीयो पर लिखते थे.
3.  बेबीलोनीय की सभ्यता (Babylonian Civilization)
  • सुमेरियन लोगो ने जिस सभ्यता का निर्माण किया उसी के आधार पर बेबीलोनीया की सभ्यता का विकास हुआ।
  • बेबलोनीया का प्रसिद्ध शासक हमबुराबी (2124-2081ई. पू.)था, जो इमोराइट राजवंश का था।
  • हमबुराबी विश्व का पहला शासक था, जिसने सर्वप्रथम कानूनों का संग्रहण कराया।
  • हमबुराबी की सबसे बड़ी देन कानूनों की सहिंता है।
4.  यूनानी की सभ्यता (Greek Civilization)
  • यूनान की सभ्यता को यूरोपयन सभ्यता का उदगम स्थल है।
  • यूनान को हेल्स भी कहा जाता था, इसलिए उसकी पूरकनी सभ्यता 'हेलनिक सभ्यता 'भी कहलाती है।
  • 1200ई. पू. आर्यो को डोरीयन शाखा ने यूनान में प्रवेश कर वहाँ अपना कब्जा जमा लिया
  • क्रिट की सभ्यता प्राचीन यूनानी सभ्यता की जननी है, क्रीट की राजधानी नामौस थी।
5.असीरिया की सभ्यता (Assyrian Civilization)
  • हमबुराबी के शाशन कल में यह बेबीलोनीय का सांस्कृतिक उपनिवेश था।
  • असीरिया की सबसे बड़ी देन उसकी शाशन प्रणाली है।
  • भवन निर्माण कला तथा चित्रकला में असीरिया ने काफ़ी उन्नति की
  • असुर देवता राज्य का स्वामी माना जाता था, तथा राजा उसके प्रतिनिधि के रूप में शासन करता था।
  • नींव में पकी ईंटो का तथा दीवारों में धूप में सुखाई हुई ईंटो का प्रयोग किया जाता था।
6.रोम की सभ्यता (Roman Civilization)
  • रोम की सभ्यता का विकाश यूनानी सभ्यता के आपकर्ष के बाद हुआ।
  • रोमन सभ्यता का केंद्र रोम था, जो इटली में स्थित है। यह यूनानी सभ्यता से प्रभाबित थी।
  • ऑग्सट्स (31-34ई. पू.)का काल रोमन सभ्यता का स्वर्ण काल माना जाता है।
  • इटली में उन्नत सभ्यता को विक्षित करने का श्रेय एट्रीसकन नामक एक अनार्या जाती को है।
  • रोम की सभ्यता में जूलीयस सीज़र  रोम के साम्राज्य का बिना ताज का बादशाह था। इसकी गणना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनापतियों में की जाती है।
निष्कर्ष:
विश्व की प्राचीन सभ्यताओं ने मानव समाज को कृषि, नगर निर्माण, कानून, प्रशासन, विज्ञान, कला और संस्कृति की अमूल्य विरासत दी। आज भी इन सभ्यताओं का अध्ययन इतिहास, सामान्य ज्ञान तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी माना जाता है।  आशा है यह लेख आपके लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। अगर इसमें कोई कमी हो तो आप हमें कमेंट में बता सकते है जो भी त्रुटि या कमी होंगी वो जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी।
धन्यवाद दोस्तों!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के सामन्य ज्ञान के टॉप 100 प्रश्न

Jibhi Valley Travel Guide in Hindi | हिमाचल की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगह

मंडी के 5 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | परासर, शिकारी देवी, रिवालसर | Himachal Tourism