Great4Study brings Travel Guides, Himachal Tourism, Study Tips, Career Updates and Educational Content in Hindi. Explore amazing places and useful knowledge in one place.

9 अक्टू॰ 2022

कुल्लू का दशहरा

 हिमाचल प्रदेश में कुल्लू का दशहरा मेला (dusehra fair in kullu himachal pradesh)

हिमाचल प्रदेश में दशहरा बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। कुल्लू दशहरा को स्थानीय लोग विजयादशमी कहते है। यह पर्व कुल्लू में आशिवन शुक्ल दशमी से आरम्भ होकर एक सप्ताह बाद पूर्णिमा को खत्म होता है। यह पर्व तब आरम्भ होता है ज़ब देश में रावण का पुतला जल चूका हुआ होता है। वर्तमान में कुल्लू के दशहरे को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है और अंतराष्ट्रीय लोकनृत्य का दर्जा प्राप्त है। उत्सुव में देश के विभिन्न राज्यों के संस्कृतिक दल तो आते ही है, लेकिन विदेशी दल भी भाग लेते है। सन 1973 में पहला विदेशी दल आया था और तब से लेकर अब तक प्रत्येक वर्ष एक या दो दल आते रहते है। इस पर्व का विशेष महत्व उस देव परम्परा के कारण है जिसके अंतर्गत वर्ष भर में एक बार इस उतश्व में वादी के देवता उपस्थित होते है। स्थानीय लोगो का दशहरे के आरम्भ होने के बारे में यह भी मानना है की इसके पीछे आर्थिक कारण भी रहा है। व्यापारिक दृस्टि से यह पर्व तब आरम्भ होता है, ज़ब देश के निचले भागो में इसके मेले खत्म हो जाते है ताकि वहाँ के व्यापारी आसानी से इस मेले में सम्मलित हो सके। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks to feedback

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template