Great4Study brings Travel Guides, Himachal Tourism, Study Tips, Career Updates and Educational Content in Hindi. Explore amazing places and useful knowledge in one place.

31 जुल॰ 2026

हिमाचल प्रदेश के 8 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल-Top 8 tourist places in Himachal pradesh

 हिमाचल प्रदेश के 8 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल | Top 8 Tourist Places in Himachal Pradesh (2026)

 हिमाचल प्रदेश के बारे में-

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है! जो अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए जाना जाता है! हिमाचल प्रदेश भारत में पर्यटको के लिए खास राज्य है! हिमाचल के सभी पर्यटन स्थल और सारी जगह बहुत ही आकर्षक है हिमाचल की निर्मल झीले ऊँचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटको को बहुत आकर्षित करते हैं! हिमाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में उत्तराखंड उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब और दक्षिण में हरयाणा से लगी है! हिमाचल स्वच्छ वातावरण मनमोहक प्राकृतिक दृश्य सुंदर संस्कृति दर्शनीय स्थल और मेले और त्योहार बहुत ही खास है ज्यादा और क्या बोल सकता हूं मतलव धरती पर स्वर्ग सा एहसास इससे बड़ा शब्द मुझे कोई और नहीं मिला!

हिमाचल प्रदेश के टॉप 8 पर्यटन स्थल -top 8 tourist places in himachal pradesh

1. मनाली हिमाचल प्रदेश 

मनाली धौलाधार और पीर पंजाल के बर्फ से ढके हुए पर्वतों के बीच में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है. मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है! मनाली प्रकृति से प्रेम करने वालों और प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास जगह है! मनाली की खूबसूरती नवंबर और दिसंबर में बर्फबारी के कारण और भी बढ़ जाती है। गर्मियों में भी यहाँ का सुहावना मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है।

2. स्पीति घाटी हिमाचल -spiti valley

स्पीति वैली हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है! ठंडे रेगिस्तान और घुमावदार सड़के के पर्यटकों को अपनी ओर मनमोहित करती है! स्पीति में आप मोटर गाड़ी से  गर्मियों के दिनों में जा सकते हैं!6 महीने यहां पहाड़ बर्फ से ढक जाती है! जिस कारण अधिकतर सड़कमार्ग बंद रहते है।

3. शिमला हिमाचल प्रदेश

 शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है!और इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है! यह उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. शिमला की कालका एक्सप्रेस मॉल रोड और रिज मैदान बहुत ही लोकप्रिय हैं! खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के बीच यह भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है. आप कालका से प्रसिद्ध टॉय ट्रेन द्वारा शिमला पहुँच सकते हैं। यह यात्रा अपने सुंदर पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

4. धर्मशाला - हिमाचल प्रदेश 


धर्मशाला भारत का मुख्य पर्यटन स्थल है!जो कांगड़ा से 17 किलोमीटर दूर है!धर्मशाला को कांगड़ा घाटी का प्रवेश द्वार भी माना जाता है. धर्मशाला में मुख्य आकर्षण दलाई लामा, मैक्लोडगंज , क्रिकेट स्टेडियम, और तिब्बती संस्कृति देखने मिलती है।

5. किन्नौर हिमाचल प्रदेश

Kinner kailash
किन्नर कैलाश -हिमाचल प्रदेश 

 किन्नर को "land of god"के नाम से भी जाना जाता है! जो भी हिंदू पर्यटक यहां आए वो किन्नर कैलाश जी भी जरूर  जाए.जहां पर भगवान शिव शंकर की प्राकृतिक शिवलिंग है. जिसके दर्शन करने हर वर्ष श्रद्धालू कठिन यात्रा करके भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुँचते है।

6.  रिवालसर झील मंडी हिमाचल प्रदेश

 मंडी जिले में स्थित रिवलसर झील बहुत ही मनमोहक है. इस झील को तैरते हुए टापूओं की झील के नाम से भी जाना जाता है. यह झील बौद्ध हिंदू सिख धर्म के लोगो का तीर्थ स्थल है.

7.  छोटी काशी मंडी हिमाचल प्रदेश

 हिमाचल के मंडी जिले को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है. यह ब्यास नदी के किनारे पर स्थित है और कहा जाता है! कि यहां मांडव ऋषि ने तपस्या की थी. अगर आप मनाली के लिए आए तो रास्ते में ही आपको छोटी काशी को देखने को मिल जाएगी. आप यहां के मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं! इसे शिव नगरी भी कहा जाता है.

8. कुफरी हिमाचल प्रदेश

 हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है कुफरी शिमला से 10 किलोमीटर दूरी पर है यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का मनमोहक दृश्य है अगर आप शिमला आए तो मेरे दोस्तों कुफ़री भी जरूर घूम कर आये .



निष्कर्ष :
दोस्तों मेरी कोशिश है कि आपको हिमाचल की घूमने की हर जगह की जानकारी अपने वास्तविक अनुभव शेयर कर रहा हूँ। हमारे  ब्लॉग्स में आपको हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, himachal gk, भारत का सामान्य ज्ञान, और एजुकेशन ब्लॉग, नोट्स इत्यादि हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाए जाते है । अगर पोस्ट में कोई त्रुटि हो तो आप अपने सुझाव कमेंट में दें सकते हो आपके द्वारा दिया गया सुझाव जल्द ही अपडेट करके पब्लिश कर दिया जायेगा।
   धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks to feedback

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template