सालों-साल चलने वाला आंवले का अचार बनाने की विधि | Amla Pickle Recipe in Hindi

सालों-साल चलने वाला आंवले का अचार बनाने की विधि | Amla Pickle Recipe in Hindi

आंवला का   अचार   (amla pickle)



आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. 

आंवले का अचार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आंवले को लंबे समय तक खाने का एक अच्छा तरीका है। अगर आप घर पर सालों-साल चलने वाला स्वादिष्ट आंवले का अचार बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर आजमाएं। आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनाना सीखेंगे तो चलिए शुरू करते है :

आवश्यक सामग्री 

  • आंवले - 500 ग्राम  ताज़ा 
  • सरसों का तेल - 200 ग्राम  (कच्चा )
  • हीग - 1/4 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
  • मेथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 4 छोटे चम्मच  कम से कम 60 ग्राम 
  • हल्दी पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 4 छोटा चम्मच मोटी मोटी पीसी हुई 
  • सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच

विधि
आंवला को सबसे पहले साफ पानी से धो ले, फिर अच्छी तरह से सूखा ले।ध्यान रहे पानी की एक बून्द भी नहीं रहनी चाहिए!
अब आंवला को  किसी  बर्तन मे रख दे  और 4  चम्मच नमक 
एक चमच हल्दी का डाल कर उसे किसी से बर्तन से ढककर 3 से 4 दिन तक रखे और उसे चम्मच से सुबह शाम को हिलाते रहे! 3 -4 दिन मे ambla का सारा कड़बा पानी निकल जायेगा! आंवला को अब धूप  मे अच्छी तरह 2से 3 घंटे तक सुखाए (पानी नहीं रहना चाहिए )अगर पानी की एक भी बून्द आचार में रह जाये तो आचार 

4 दिन बाद आंवला मे सभी मसालो को पीस कर  और कच्चे तेल में अच्छी तरह मिला कर 2 दिन तक उस बर्तन 

 धूप मे रखे!उसके बाद उसे किसी डिब्बे मे डाल दे डिब्बा शीशे का हो तो अच्छा है उसे धूप मे रख सकते है!
और प्लास्टिक के डिब्बे को धूप में अंदर पसीना आता है जिससे आचार जल्दी खराब हो जाता है
20 से 30 दिन तक उसे धूप मे रखे! और समय समय पर आचार वाले डिब्बे को हिलाते रहे!
30 दिनों बाद स्वादिष्ट आंवला का आचार तैयार 
 है! दो तीन महीनों मे इसे 1 से 2 दिन धूप मे रखते रहे!

मुख्य सावधानियाँ :

  • अचार को सूखे कांच के डिब्बे में रखे।
  • समय समय पर डिब्बे को हिलाते रहे जिससे सभी मसाले आपस में अच्छे से मिल जायेंगे।
  • और तयार होने के बाद सूखे चमच से ही आचार को निकाले जिससे आचार ख़राब नहीं होगा।
  • अगर आचार में फंफुद, बदवू या कोई असामान्य बदलाव दिखे तो उसे खाने से बचे।

तो आखिरी में हम आपसे यही उम्मीद करते है की यदि आपके पास कोई और तरीका है या इसी तरिके में कोई कमी है तो आप हमें कमेंट में जरूर बताये हम इस पोस्ट को उसके अनुसार अपडेट कर लेंगे।

धन्यवाद दोस्तों और बने रहिये great4study के हर great idea के साथ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के सामन्य ज्ञान के टॉप 100 प्रश्न

Jibhi Valley Travel Guide in Hindi | हिमाचल की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगह

मंडी के 5 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | परासर, शिकारी देवी, रिवालसर | Himachal Tourism