जिभी वैली (jibhi valley) – हिमाचल प्रदेश की एक छिपी हुई जन्नत। Jibhi Valley Travel Guide in Hindi
दोस्तों! जिभी वैली हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगहों में से एक है। इस ट्रैवल गाइड में जानिए कैसे जाएँ, कहाँ घूमें, कहाँ रुकें और यात्रा का सबसे अच्छा समय। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, पहाड़ों की शांति और प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो जिभी वैली (Jibhi Valley) आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित यह छोटा-सा गांव अपनी हरियाली, लकड़ी के पारंपरिक घरों, झरनों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
जिभी कहाँ स्थित है?
जिभी, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंजार घाटी (Banjar Valley) में स्थित है। यह चंडीगढ़ से लगभग 270 किमी और दिल्ली से लगभग 500 किमी दूर है। यहाँ तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहां पहुँचने से पहले आप मंडी छोटी काशी में भी घूमने का आनंद ले सकते हो अगर आप कुछ समय बीच में रुक सकते हो तो यहां पर भी जरूर घूम ले।
जिभी में घूमने की प्रमुख जगहें
1. जिभी वाटरफॉल(jibhi waterfall)
गांव के बीचों-बीच घने जंगलों के अंदर स्थित यह खूबसूरत झरना कुछ ही मिनट की पैदल यात्रा के बाद देखने को मिलता है। बरसात के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
Jibhi Valley Travel Guide 2026 Best Places • Budget • Hotels • Travel Tips
2. चेहनी कोठी (Chehni Kothi)
यह हिमाचल की प्राचीन लकड़ी और पत्थर से बनी ऊँची मीनारों में से एक है। यहाँ तक पहुँचने के लिए ट्रेक(track) करना पड़ता है, लेकिन रास्ते के नज़ारे आपकी सारी थकान मिटा देंगे।
3. सेरोलसर झील (Serolsar Lake)
लगभग 5 किलोमीटर के ट्रेक के बाद यह शांत और बेहद सुंदर झील देखने को मिलती है। झील के किनारे स्थित माता बुद्धी नागिन का मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। तो आप इस जगह के शांत पानी की तरह शांति से प्रकृति के मनोरम दृश्यों का आनंद ले।
4. रघुपुर किला (Raghupur Fort)
इतिहास और प्राकृतिक दृश्यों के शौकीनों के लिए यह जगह शानदार है। यहाँ से पूरी बंजार घाटी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
जिभी जाने का सबसे अच्छा समय
मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और घूमने का पूरा आनंद मिलता है। अगर आपको बर्फ पसंद है, तो दिसंबर और जनवरी में भी यहाँ आ सकते हैं।
कहाँ रुकें?
जिभी में कई सुंदर होमस्टे, कॉटेज और रिवरसाइड कैंप उपलब्ध हैं। स्थानीय लोगों की मेहमाननवाज़ी आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देती है।
यात्रा के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव some tips for travel
गर्म कपड़े साथ रखें, क्योंकि मौसम अचानक बदल सकता है।
प्रकृति को स्वच्छ रखें और कूड़ा बिल्कुल न फैलाएँ।
जितना हो सके सफाई का विशेष ध्यान रखे और स्थानीय संस्कृति और लोगों का सम्मान करें।
ट्रेकिंग के दौरान आरामदायक जूते पहनें और अपनी सुविधा अनुसार outfit प्रयोग करे।
Read also : हिमाचल प्रदेश के तीन ऐसे पर्यटन स्थल जहाँ आते है लोग दुनिया भर से।
निष्कर्ष:-
अगर आप हिमाचल की असली प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं, तो जिभी वैली आपकी यात्रा सूची में ज़रूर होनी चाहिए। शांत वातावरण, हरे-भरे जंगल, झरने और पहाड़ मिलकर इस जगह को किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते। तो दोस्तों अगर आप यहां पर पहले कभी आये है या आना चाहते है तो अपने अनुभव जरूर share करें।
धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें
Thanks to feedback