भारत में घूमने की 10 खूबसूरत जगहें | कम बजट में शानदार Trip
भारत में घूमने की 10 खूबसूरत और Budget Friendly जगहें | कम बजट में शानदार Trip
![]() |
| भारत के पर्यटन स्थल |
भारत एक ऐसा देश है जहाँ अलग-अलग मौसम, पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान, ऐतिहासिक इमारतें और धार्मिक स्थल एक ही देश में देखने को मिल जाते हैं। अच्छी बात यह है कि भारत घूमने के लिए हमेशा बहुत ज्यादा बजट की जरूरत नहीं होती। अगर आप सही जगह चुनें, स्थानीय भोजन करें और बजट में रहने की व्यवस्था करें तो कम पैसों में भी यादगार यात्रा की जा सकती है।अगर आप भी कम बजट में भारत की खूबसूरत जगहों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी यात्रा में जरूर जोड़े।
वैसे दोस्तों भारत में बहुत सारी जगहे है घूमने के लिए पर आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे 10 ऐसी जगहों की जहाँ आपके घूमने का खर्च भी कम आयेगा और आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद भी खूब उठाएंगे तो चलिए शुरू करते है सबसे पहले स्थान पर रखते है
1.ऋषिकेश, उत्तराखं ड (Rishikesh, Uttarakhand)
ऋषिकेश उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है। गंगा नदी, पहाड़, मंदिर, घाट और प्राकृतिक वातावरण इसे खास बनाते हैं। यह जगह खासकर युवाओं और बजट यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
ऋषिकेश में आप गंगा किनारे घूमने, घाटों पर समय बिताने और आसपास के प्राकृतिक स्थानों को देखने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ कई बजट होटल, हॉस्टल और सस्ते खाने के विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप अकेले घूमने जाओगे तो खर्च और भी km हो सकता है।
घूमने का सही समय: अक्टूबर से मार्च तक
2. वाराणसी उत्तरप्रदेश (Varanasi, Uttar Pradesh)
वाराणसी भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध शहरों में से एक है। गंगा घाट, मंदिर, संकरी गलियाँ और शाम की गंगा आरती यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं वाराणसी की खासियत यह है कि यहाँ कम बजट में भी यात्रा की जा सकती है। स्थानीय भोजन और बजट में रहने की सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण यह कम खर्च में घूमने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
वाराणसी के मुख्य आकर्षण: दशाश्वमेध घाट, गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर और अस्सी घाट। और आप इस जगह अक्टूबर से मार्च तक आसानी से घूम सकते हो।
3. हम्पी कर्नाटक (Hampi, Karnataka)
हम्पी इतिहास और वास्तुकला पसंद करने वाले यात्रियों के लिए शानदार जगह है। यहाँ प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक खंडहर और विशाल पत्थरों से बना प्राकृतिक परिदृश्य देखने को मिलता है।
हम्पी में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं और कई स्थानों को पैदल या साइकिल से भी देखा जा सकता है। इससे स्थानीय यात्रा का खर्च कम किया जा सकता है।
विरुपाक्ष मंदिर, विजय विट्ठल मंदिर, हम्पी बाजार और ऐतिहासिक स्मारक यहां के मुख्य आकर्षण है तथा आप यहां पर अक्टूबर से फरवरी तक यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हो।
4.पुष्कर राजस्थान (PushkarRajasthan)
राजस्थान का पुष्कर धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से प्रसिद्ध है। पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर और पुराने बाजार यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। पुष्कर में आपको राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक बाजार और स्थानीय भोजन का अनुभव मिलता है। बजट यात्रियों के लिए यहाँ कई किफायती रहने और खाने के विकल्प मिल सकते हैं।
यहां के प्रमुख आकर्षण पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर और स्थानीय बाजार है वैसे तो आप साल के 12 महीने आ सकते हो पर यहां अक्टूबर से मार्च तक आना आपके लिए बेहतर रहेगा।
5. पोंडिचेरी तमिलनाडु (Pondicherry Tamil Nadu)
अगर आप समुद्र के किनारे घूमना चाहते हैं और बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो पांडिचेरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
पोंडिचेरी का समुद्र तट, पुराने फ्रेंच शैली के भवन, कैफे और शांत वातावरण देखने को मिलता है। कई स्थानों पर साइकिल या पैदल घूमकर भी यात्रा का खर्च कम किया जा सकता है।
Promenade Beach, French Quarter, Sri Aurobindo Ashram और Paradise Beach यहां के मुख्य आकर्षण है। यहां पर आप सालभर में कभी भी आ सकते हो।
6. McLeod Ganj, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज पहाड़ों के बीच स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ प्राकृतिक सुंदरता के साथ तिब्बती संस्कृति और बौद्ध मठों को देखने का अवसर मिलता है।मैक्लोडगंज के आसपास कई ट्रेकिंग और प्राकृतिक स्थान भी हैं। अगर आप बजट में पहाड़ी यात्रा करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए अच्छी हो सकती है।
यह टूरिस्ट प्लेस काँगड़ा का मुख्य आकर्षण है और इस जगह आप अन्य प्रसिद्ध जगहों पर जैसे भागसूनाग मंदिर, भागसू झरना, नामग्याल मठ और Triund Trek इतायादी यहां के प्रमुख आकर्षण है।
दोस्तों यहां पर आप मार्च से जून और सितंबर से नवंबर
7. अमृतसर, पंजाब (Amritsar, Punjab)
अमृतसर पंजाब का एक प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक शहर है। यहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। सिख धर्म का स्वर्ण मंदिर अमृतसर का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण है जो विश्व भर में प्रशिद्ध है। इसके अलावा जलियांवाला बाग और अटारी वाघा बॉर्डर भी देखे जा सकते हैं। यहां पर आप आने के लिए आप अपने बजट अनुसार किसी भी ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर सकते है।
अमृतसर में स्थानीय भोजन और बजट में रहने के विकल्प उपलब्ध होने के कारण कम खर्च में यात्रा की जा सकती है।
मुख्य आकर्षण: Golden Temple, Jallianwala Bagh और attari Wagah Border
घूमने का सही समय: अक्टूबर से मार्च
8. जयपुर राजस्थान (Jaipur, Rajasthan)
राजस्थान के जयपुर को Pink City के नाम से जाना जाता है। यह शहर अपने किलों, महलों, बाजारों और राजस्थान की संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
जयपुर के मुख्य आकर्षण: आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर
घूमने का सही समय: अक्टूबर से मार्च सर्दियों में अच्छा
9.गोकारणा कर्नाटक (Gokarna Karnataka)
गोकरणा उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो समुद्र तट पर शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं। यह जगह गोवा की तुलना में अधिक शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।
यहाँ कई समुद्र तट हैं जहाँ आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। बजट यात्रियों के लिए भी रहने और खाने के विकल्प मिल जाते हैं। Om Beach, Kudle Beach और Gokarna Beach यहां के मुख्य आकर्षण है।
10.जीभी, हिमाचल प्रदेश (Jibhi, Himachal Pradesh)
अगर आपको पहाड़, जंगल, शांत वातावरण और छोटे पहाड़ी गांव पसंद हैं तो हिमाचल प्रदेश की जिभी एक शानदार जगह हो सकती है।
जिभी में ऊँची-ऊँची पहाड़ियों, देवदार के जंगलों, झरनों और पारंपरिक हिमाचली घरों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहाँ कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की तुलना में शांत वातावरण मिलता है।
Jibhi Waterfall, Jalori Pass, Serolsar Lake और आसपास के गांव यहाँ के आकर्षण के प्रसिद्ध केंद्र है। जीभी में आप मार्च से जून और सितंबर से नवंबर में घूमने जा सकते हो। आप जीभी वैली पर हमारी पोस्ट भी पढ़ सकते हो जो निचे लिंक में दी गयी है।
Budget Trip के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
कम बजट में घूमने के लिए केवल सस्ती जगह चुनना ही काफी नहीं है। यात्रा की सही योजना बनाना भी जरूरी है।
1. Advance में Booking करें
अगर आप ट्रेन या बस से यात्रा कर रहे हैं तो पहले से टिकट बुक करने पर कई बार बेहतर विकल्प मिल जाते हैं।
2. Local Transport का इस्तेमाल करें
अगर आप टैक्सी की जगह बस, साझा टैक्सी या स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करने से यात्रा का खर्च कम किया जा सकता है। जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
3. Local Food खाएं
महंगे रेस्टोरेंट की जगह साफ-सुथरे स्थानीय भोजनालयों में खाना खाने से बजट नियंत्रित रहता है। और खाना भी अच्छी क्वालिटी का मिलता है।
4. Budget Stay चुनें
अगर आप सस्ते में घूमने जाना चाहते हो तो आप महंगे होटल की जगह बजट होटल, हॉस्टल या होमस्टे का विकल्प देखा जा सकता है। लेकिन बुकिंग से पहले reviews और सुविधाओं की जानकारी जरूर जांच लें। जिससे आपको बजट km करने में मदद मिल सकती है।
5. Off-Season में Travel करना फायदेमंद रहता है क्यूंकि ऑफसीजन के चलते आपको भीड़ कम और रहने खाने की व्यवस्था सस्ती मिलती है।
6. Travel Plan पहले बनाएं
एक ही यात्रा में बहुत ज्यादा जगहों को शामिल करने के बजाय आसपास की जगहों को एक साथ कवर करें। इससे समय और यात्रा दोनों का खर्च कम हो सकता है।
कौन-सी जगह किसके लिए बेहतर है?
अगर आपको पहाड़ पसंद हैं, तो McLeod Ganj और Jibhi अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
अगर आपको समुद्र पसंद है, तो Gokarna और Pondicherry देख सकते हैं।
अगर आपको इतिहास और वास्तुकला पसंद है, तो Hampi और Jaipur बेहतर विकल्प हैं।
अगर आपको धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पसंद है, तो Varanasi, Pushkar और Amritsar आपके लिए अच्छे स्थान हो सकते हैं।
तो चलते चलते हम बात करेंगे
भारत में घूमने के लिए हमेशा बहुत बड़ा बजट जरूरी नहीं है। सही Destination, Transport और Stay चुनकर कम खर्च में भी शानदार यात्रा की जा सकती है।
ऋषिकेश, वाराणसी, हम्पी, पुष्कर, पांडिचेरी, मैक्लोडगंज, अमृतसर, जयपुर, गोकरणा और जिभी जैसी जगहें अलग-अलग तरह के यात्रियों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
यात्रा पर जाने से पहले मौसम, स्थानीय परिस्थितियों, परिवहन और रहने की कीमतों की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। इससे आपका सफर सुरक्षित और बजट के अनुसार रखने में मदद मिलेगी।
FAQ
प्रश्न :भारत में कम बजट में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है?
उत्तर :यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। पहाड़ पसंद करने वालों के लिए जिभी और मैक्लोडगंज, जबकि इतिहास पसंद करने वालों के लिए हम्पी और जयपुर अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
प्रश्न : क्या भारत में ₹5000 के बजट में Trip की जा सकती है?
उत्तर : हाँ, कुछ नजदीकी स्थानों पर छोटी यात्रा ₹5000 के आसपास के बजट में संभव हो सकती है। लेकिन यह भी आपके शहर से यात्रा की दूरी, रहने और खाने के खर्च पर निर्भर करता है।
प्रश्न: Budget Trip में पैसे कैसे बचाएं?
उत्तर :स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करें, बजट स्टे चुनें, स्थानीय भोजन करें और यात्रा की योजना पहले से बनाएं।
प्रश्न : भारत घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
उत्तर :भारत में अलग-अलग स्थानों का मौसम अलग होता है। सामान्य तौर पर अक्टूबर से मार्च के बीच कई पर्यटन स्थलों की यात्रा आरामदायक रहती है, लेकिन किसी भी जगह जाने से पहले वहाँ के मौसम की जानकारी जरूर देखें।
प्रश्न : क्या Solo Travel कम बजट में किया जा सकता है?
उत्तर : हाँ, Solo Travel में बजट स्टे, सार्वजनिक परिवहन और स्थानीय भोजन का इस्तेमाल करके खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है।
तो आखिरी में दोस्तों अगर आप सस्ते और अच्छी जगह घूमना चाहते हो तो ये जगहे आप के लिए बेहतर होंगी जो आपको ट्रेवल के लम्हो को और भी यादगार बना देगी। अगर दोस्तों आप अकेले घूमने जाते हो तो खर्च काफ़ी कम होगा और अगर ज्यादा लोग हो तो बजट आपस में बंटकर भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
धन्यवाद!
_TILAK THAKUR

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks to feedback